मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

होलियाना मूड में नजर आए फारबिसगंज विधायक,सकल मारवाड़ी समाज के होलीकोत्सव में झूमे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया

रंगों

के पर्व होली की खुमारी लोगों के सर चढ़कर बोलने लगी है।होली से पूर्व

होलियाना मूड में लोग आ गए हैं और रंग अबीर और गुलाल का दौर जारी है।

होली

की रंगों की रंगीनियत में सराबोर होने का दौर भी शुरू हो चुका है।विभिन्न

सामाजिक और जातीय संगठन की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन कर होली के

गीतों पर थिरकने का दौरा शुरू है।इसी कड़ी में फारबिसगंज में सकल मारवाड़ी

समाज की ओर से तेरापंथ भवन में होलीकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जहां मारवाड़ी समाज के जैन समाज,अग्रवाल समाज,माहेश्वरी समाज और ब्राह्मण

समाज के लोगों ने शिरकत की और होलीकोत्सव में जमकर एंजॉय किया।

राजस्थान

से आए कलाकारों ने ऐसा समा बांधा कि मानो फारबिसगंज में ही राजस्थान उतर

आया हो।राजस्थानी संस्कृति से सराबोर कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज के लोगों

ने जमकर होली की मस्ती का मजा लिया।रंग अबीर और गुलाल लगाकर राजस्थानी

गानों पर जमकर थिरके।कार्यक्रम में फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केशरी ने

भी भाग लिया और राग के फाग के बीच उन्होंने भी लोगों के साथ होली गीत पर

झूमे।

बच्चे,बूढ़े,युवा सभी होली के मूड में नजर आए।विधायक

ने मारवाड़ी समाज की ओर से होलीकोत्सव की बड़ाई की और कहा कि दूसरे समाज के

लोगों को भी इससे सिख लेने की वकालत की।कार्यक्रम में राजस्थान से आए

कलाकारों ने मौजूद लोगों का खूब मनोरंजन किया।कार्यक्रम के दौरान लजीज

पकवानों का भी मौजूद लोगों ने स्वाद चखा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें