मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

फारबिसगंज विधायक ने मुख्यमंत्री से की पशु वधशाला बंद कराने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फारबिसगंज विधायक ने मुख्यमंत्री से की पशु वधशाला बंद कराने की मांग

अररिया।फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के हलहलिया पंचायत में चल रहे मांस फैक्ट्री जल्द से जल्द बंद कराने की मांग की है. मुख्यमंत्री को भेजे गये अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि विधानसभा क्षेत्र के हलहलिया पंचायत के सुकसेना गांव के बिचो-बीच तीन पशु वधशाला वर्ष 2014 से संचालित है. मैं वर्ष 2015-16 से लगातार विधानसभा में उठा रहा हूँ और मैंने मुख्यमंत्री को इस क्षेत्र की लगभग 3000 लोगों के हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र देने के बावजूद आज तक पशुवध शाला बंद नहीं हो सका. इस कारण पशु वधशाला से निकलने वाले दुर्गंध से स्थानीय लोग विभिन्न बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं.इस दौरान संवैधानिक प्रक्रिया के तहत एक बार प्रदूषण बोर्ड से जांच भी करायी गयी. इसका भी नतीजा सिफर निकला. पशु वधशाला से निकलने वाले दुर्गंध की वजह से आसपास के 10 पंचायत के लोग प्रभावित हो रहे हैं. इस तरह का पशु वधशाला निर्जन स्थानों पर खोला जाना चाहिए. जबकि तीन वधशाला रिहायशी इलाके में चल रही है जो की मानक के विपरीत है मैं एक बार फिर मुख्यमंत्री से अनुरोध करता हूँ की इस पशु वधशाला को अविलंब बंद करवाए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें