मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

धूं-धूंकर जल उठा ट्रांसफार्मर,इलाके में बिजली सेवा प्रभावित,हजारों की आबादी परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धूं-धूंकर जल उठा ट्रांसफार्मर,इलाके में बिजली सेवा प्रभावित,हजारों की आबादी परेशान

अररिया।फारबिसगंज राम मनोहर लोहिया पथ स्थित पुराने बस स्टैंड के पास सड़क के किनारे लगे ट्रांसफार्मर में गुरुवार को अचानक आग लग गई।जिससे देखते ही देखते ट्रांसफार्मर धूं-धूंकर जल गया।ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया।ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण हाई टेंशन बिजली के तार भी टूटने लगे और आग लगे ट्रांसफार्मर से जोर जोर की आवाजें होने लगी।जिससे ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने की संभावना को देखते हुए लोग दूर जाकर खड़े होकर ट्रांसफार्मर को जलते देखते रह गए।बाद में मौके पर मौजूद सचिन सुमन,इफ्तिखार,मिट्ठू,राजा कुमार,शहादत अंसारी,प्रहलाद कुमार,अरबाज खान आदि ने बिजली विभाग में ट्रांसफार्म आग लगने की सूचना दी,जिसके बाद बिजली सेवा काटा गया। ईधर ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण पूरे इलाके में बिजली सेवा बाधित हो गई है।जिससे आमजनों और स्थानीय दुकानदारों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।उल्लखेनीय है कि इस रोड में बड़े बड़े कपड़ों के शोरूम समेत अन्य शोरूम और प्रतिष्ठान के साथ बड़ी संख्या में आबादी रहती है।बिजली सेवा नहीं रहने का कारण व्यवसायिक कार्यों के साथ घरों में रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों ने शीघ्र ट्रांसफार्मर मरम्मती या बदलाव की मांग बिजली विभाग से अधिकारियों से करने की गुहार लगाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें