मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:21 · नई दिल्ली संस्करण

दोपहर से गायब बालक शाम को मकई के खेत में मिला संदिग्ध हालत में,हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दोपहर से गायब बालक शाम को मकई के खेत में मिला संदिग्ध हालत में,हुई मौत

अररिया।फारबिसगंज थाना क्षेत्र के खमकौल पोटरी वार्ड संख्या दो के रहने वाले सिकंदर मंडल के 17 साल के पुत्र मंटू कुमार गुरुवार दोपहर बारह बजे से घर से गायब था।शाम को मकई के खेत में वह संदिग्ध अवस्था में मिला।गंभीर हालत में परिजन ने उसे इलाज के लिए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे,जहां ऑन ड्यूटी स्टाफ ने नाजुक स्थिति देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।परिजन आनन फानन में मंटू को लेकर नेपाल के एक निजी अस्पताल पहुंचा,जहां इलाज के क्रम में देर रात ग्यारह बजे के आसपास उनकी मौत हो गई।नेपाल के निजी अस्पताल से शव को लेकर परिजन फारबिसगंज थाना पहुंचे,जहां उनलोगों ने मंटू की गला दबाकर हत्या की आशंका जाहिर की।सूचना के बाद फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा,थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह थाना परिसर में रखे शव का अवलोकन किया और पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया।परिजन ने पुलिस को गला दबाकर मंटू की हत्या किए जाने की बात कही।मौके पर मौजूद फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने मामले को संदिग्ध करार देते हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद खुलकर कुछ कह पाने की बात कही।उन्होंने कहा कि पुलिस घटना स्थल की भी जांच करेगी।मामले में वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया जाएगा।उन्होंने शीघ्र ही आरोपितों के शिनाख्त कर गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें