मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

पीएम की सभा में भारी भीड़ में आगे आने की आपाधापी में टूटी सैकड़ों कुर्सियां

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पीएम की सभा में भारी भीड़ में आगे आने की आपाधापी में टूटी सैकड़ों कुर्सियां

अररिया। फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गुरुवार को हुई चुनावी सभा में भारी संख्या में उन्हें सुनने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। फारबिसगंज हवाई अड्डा में सभा स्थल के साथ ही मैदान का चारों इलाका एनडीए के कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सराबोर रहा। सभा के लिए बनाई गई पंडाल भी भीड़ के आगे छोटी पड़ गई।चुनावी जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को देखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी उत्साहित नजर आए। प्रधानमंत्री के सभा स्थल के इर्द गिर्द एलईडी स्क्रीन लगाया गया था।बावजूद भीड़ प्रधानमंत्री को नजदीक से सुनना चाह रहे थे और इसके कारण कई बार गैलरी में अफरातफरी का माहौल रहा। कई स्थानों पर भीड़ बेरीकेडिंग को तोड़ दी।खुद संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बार बार मंच की ओर बढ़ रही भीड़ को यथावत रुक जाने की अपील करते रहे। जिसका सकारात्मक असर भी देखा गया।प्रधानमंत्री के अपील के बाद भीड़ अपने स्थान पर ही खड़े होकर प्रधानमंत्री का संबोधन सुनते नजर आए। समर्थकों के भीड़ के आगे बढ़ने की कोशिश में कई आपाधापी का माहौल बन गया,जिसको नियंत्रित करने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सहित सुरक्षा में लगे कर्मी संभालते रहे। इस दौरान आगे बढ़ने की कोशिश में पंडाल में रखे सैकड़ों कुर्सियां तोड़ दी गई। वहीं कुर्सियों पर लदे भीड़ के कारण सैकड़ों कुर्सियां टूट भी गई।कई भागों में विभक्त गैलरी की बेरीकेडिंग को भी भीड़ ने तोड़ दिया। जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यथावत रुककर ही संबोधन सुनने की अपील करना पड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें