मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:16 · नई दिल्ली संस्करण

रिहायशी इलाके में बाइक पर सवार झपटमार ने महिला के गले से झपटी सोने का चेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया। फारबिसगंज में सड़क पर चलने वाली महिलाओं के गले से सोने के चेन को छिनतई की घटना में लगातार इजाफा हो रहा है और पुलिस झपटमार गैंग का पता लगा पाने में पूरी तरह सफल नहीं हो पा रही है। थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके छुवापट्टी स्थित शिशु भारती स्कूल के सामने बुधवार की सुबह पौने करीबन नौ बजे ब्लू रंग के अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाशों ने सड़क से गुजर रही महिला के गले से 20 ग्राम के सोने के चेन की छिनतई कर ली।नगर परिषद क्षेत्र के दीनदयाल चौक मुंशी पोखर के सामने वार्ड संख्या 17 निवासी प्रदीप कुमार जैन की पत्नी ममता देवी के गले से सोने के चेन पर झपट्टा मारकर भाग निकला।ममता देवी अपनी सास के साथ घर से पैदल धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए पैदल महावीर भवन जा रही थी।बिना नंबर के ब्लू रंग के अपाची बाइक पर सवार चालक हेलमेट पहने हुए था,जबकि पीछे बैठा झपटमार गले में गमछा डाले हुए था।झपटमार केशरी मुहल्ला की और से बाइक से आया था और घटना को अंजाम देने के बाद केशरी मुहल्ला की ओर ही भाग निकला।छीने गए 20 ग्राम के सोने की चेन की कीमत दो लाख रूपये बताई जा रही है।घटना की वारदात आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है,जिसकी जांच कर पुलिस मामले की तफ्तीश के साथ बदमाश के शिनाख्त में जुट गई है

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें