मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

नए डीएसपी को ज्वाइनिंग के साथ ही चोरों ने दी चुनौती,चार दुकानों में चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

अररिया। फारबिसगंज के नए अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में मुकेश कुमार साहा ने शुक्रवार को ज्वाइन किया।निवर्तमान डीएसपी खुशरू सिराज ने मुकेश कुमार साहा को पदभार सौंपा।इधर नए डीएसपी के ज्वाइनिंग के साथ ही चोरों ने चार दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। बीती रात फारबिसगंज थाना क्षेत्र के कॉलेज चौक खान अज्ञात चोरों ने चार दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरों ने सूरज होटल,चाय एक्सप्रेस, कृष्णा स्वीट्स और चाय पान के दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरों ने सूरज होटल में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी तोड़ दिया।सूरज होटल प्रतिष्ठान के मालिक सुजीत कुमार पिता श्रवण मंडल ने बताया कि बीती रात दस बजे दुकान को बंद कर वह घर गया था और सुबह में जब दुकान खोलने आया तो ताला टूटा पाया।उन्होंने दुकान से नगद दस हजार रुपये,दस हजार के सामानों की चोरी होने की बात कही।वहीं चाय एक्सप्रेस के प्रोफेसर कॉलोनी की जीत प्रकाश पिता चंद्रशेखर ने दुकान में नगद डेढ़ हजार रुपये सहित दुकान में रखे पान मसाला और अन्य समानों की चोरी की बात कही।कृष्ण स्वीट्स प्रतिष्ठान के कृष्णा कुमार पिता- रामअवतार महतो के दुकान का मुख्य दरवाजा तोड़कर दस हजार रूपये के मिठाई पान मसाला सहित डेढ़ हजार रुपये नगद चोरी की जानकारी दी।जबकि चाय पान दुकान चलाने वाले सचिन कुमार पिता - जितेंद्र दास ने दुकान से पांच हजार के सिगरेट और अन्य समानों की चोरी की।सुबह में घटना की सूचना के बाद फारबिसगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी लेते हुए मामले की तफ्तीश में जुट गई।मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे। मौके पर डॉक्टर गजेंद्र कुमार मंटू, बजरंग दल जिला सह संयोजक नीरज निराला, कुंदन कुमार, वैश्यंत्री,चंद्रश्वरी वैश्यंत्री,मंटू अंसारी, करण कुमार,आर्यन कुमार,सुजीत मंडल,मुकेश यादव,गुड्डू यादव, अनमोल मंडल,पूर्व मुखिया परमानंद यादव,मंगल दास, गणेश यादव, कुंदन मंडल, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।जिन्होंने आए दिन इस तरह की हो रही लगातार चोरी की घटना पर अंकुश लगाने की मांग की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें