मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

आगजनी में चार परिवार के घर जले,लाखों का नुकसान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आगजनी में चार परिवार के घर जले,लाखों का नुकसान

अररिया। फारबिसगंज प्रखंड के मझुवा पंचायत के रानीगंज डुमरिया गांव के वार्ड संख्या एक में देर रात्री अचानक आग लगने से चार परिवार का घर जलकर राख हो गया। आग पर काबू पाते-पाते चारों परिवार के घरों मे आग फैल गया,जिसके कारण घर में रखे नगदी साढ़े तीन लाख रूपये,आभूषण समेत सारा सामान जलकर राख हो गया।काफी मशक्क्त के बाद अग्निशमन विभाग के द्वारा आग पर काबू पाया गया।आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।पीड़ित प्रतिमा देवी, प्रमिला देवी, अमित मंडल, महेंश मंडल, दिनेश मंडल ने बताया कि हमलोग खाना खाकर सो गए थे तभी अचानक आग की लपेटे देखकर हमलोग जान बचाकर किसी तरह बाहर निकले। हो हल्ला करने पर ग्रामीणों के द्वारा आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन सबकुछ जलकर राख हो गया।घटना की सूचना मिलने पर भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल ने पीड़ित परिजनों के घर पहुंच कर ढांढस बंधाया।दिलीप पटेल ने घटना स्थल से अंचल पदाधिकारी अनिल ठाकुर को फोन पर आग लगने की घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित का सबकुछ जलकर राख हो गया,जिसे अविलम्ब सरकारी सहायता राशि देने की मांग की।वहीं सीओ के निर्देश पर हक्का कर्मचारी अरविंद पासवान ने घटना की जायजा लिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें