मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

एटीएम हेराफेरी कर 25 हजार रूपये ठगों ने की निकासी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एटीएम हेराफेरी कर 25 हजार रूपये ठगों ने की निकासी

अररिया।फारबिसगंज राम मनोहर लोहिया पथ गुरुद्वारा के पास स्थित इंडियन बैंक के एटीएम सेंटर से पैसे की निकासी के लिए गई एक महिला के केंद्र में पहले से मौजूद दो ठगों ने कार्ड की हेराफेरी कर 25 हजार रूपये की निकासी कर ली।मामले को लेकर शहर के दरभंगिया टोला निवासी पीड़िता नजमा खातून पति सज्जाद अंसारी के द्वारा थाना में लिखित आवेदन दिया गया है।घटना बुधवार की ही है।घटना के संबंध में बताया गया है कि पीड़िता जरूरी काम के सिलसिले में इंडियन बैंक के समीप रूपये की निकासी करने एटीएम गई थी। रूपये निकासी के दौरान एटीएम के अंदर दो अज्ञात युवक पहले से मौजूद था। पीड़ित के अनुसार रुपये निकालने के क्रम में सहायता करने के नाम पर कार्ड ले लिया और किसी दूसरे का कार्ड थमा दिया। जिसके बाद 25 हजार रूपये की निकासी कर ली गई। बताया कि इस दौरान जहां दो अज्ञात युवक एटीएम के अंदर था वहीं एक युवक बाहर खड़ा था।हेराफेरी कर थमाए गए एटीएम कार्ड इंडियन बैंक का ही है, जो किसी दूसरे व्यक्ति का है। मामले की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह ने मामले में आवेदन दिए जाने की जानकारी देते हुए गंभीरता से लेने की बात कही। उन्होंने संबंधित एटीएम के सीसीटीवी कैमरा को खंगाले जाने की बात कही।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें