मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:13 · नई दिल्ली संस्करण

परीक्षा केन्द्र पर नशा के हालत में होमगार्ड का जवान पकड़ाया,अस्पताल में कराया गया भर्ती

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
परीक्षा केन्द्र पर नशा के हालत में होमगार्ड का जवान पकड़ाया,अस्पताल में कराया गया भर्ती

अररिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित वार्षिक माध्यमिक परीक्षा के दौरान बुधवार को फारबिसगंज के कटहरा प्राथमिक विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर एक होमगार्ड जवान शराब के नशे में धुत्त मिला।द्वितीय पाली की परीक्षा में शराब के नशे में धुत्त होमगार्ड जवान हंगामा कर रहा था और अपने शरीर पर ही बार बार उल्टी कर दे रहा था,जिसे देख ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह को इसकी सूचना दी।जिसके बाद केन्द्र पर एम्बुलेंस भेजकर उन्हें हिरासत में लेते हुए फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उनका मेडिकल जांच किया जा रहा है।होमगार्ड का जवान 2009 बैच का है और परवाहा के घीबहा का रहने वाला है।उनकी ड्यूटी प्राथमिक विद्यालय कटहरा में लगाई गई थी। द्वितीय पाली की परीक्षा के दौरान पेट दर्द की शिकायत पर केंद्र पर तैनात पुलिस अधिकारी से दवा लेने के नाम पर वह केंद्र से बाहर निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर पुलिस अधिकारी द्वारा बार-बार फोन करने के बाद जब वह केंद्र पर पहुंचा तो वह नशे की हालत में था। केंद्र पर पहुंचने के बाद वह हंगामा करने लगा। साथ ही बार बार उल्टी कर रहा था,जिसके बाद फारबिसगंज थानाध्यक्ष को इसकी सूचना दी गई।आरोपित होमगार्ड का जवान चार साल पहले अररिया टाउन थाना में पदस्थापित था और वहां से कोर्ट में कैदी को पेशगी के लिए लेकर जा रहा था। जिस दौरान कैदी वहां से फरार हो गया था और उस मामले में वह पांच महीने तक सस्पेंड रहा था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें