मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

नकुलनाथ के लिए चुनाव इवेंट है और छिंदवाड़ा उनका पसंदीदा पिकनिक स्पॉट: अनुराग ठाकुर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पांढुर्णा । केन्द्रीय खेल सूचना प्रसारण मंत्रालय के मंत्री

अनुराग ठाकुर ने कहा कि नकुलनाथ छिंदवाड़ा की जनता के भरोसे को हवा में

उड़ाकर एंज्वाय करते हैं। नकुलनाथ के लिए चुनाव एक इवेंट है और छिंदवाड़ा

उनका पसंदीदा पिकनिक स्पॉट है। इस बार जनता उन्हें एंजॉय करने के लिए सभी

पदों और जिम्मेदारी से मुक्त कर देगी। अनुराग ठाकुर ने दावा किया कि इस बार

नकुलनाथ हिट विकेट या क्लीन बोल्ड होंगे।

अनुराग ठाकुर ने शनिवार

को पांढुर्णा में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि तत्कालीन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अगस्त 2023 में 24 घंटे में ही पांढुर्णा

को नया जिला बनाने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। पांढुर्णा को छिंदवाड़ा

से अलग करके प्रदेश का 54वां जिला बनाया। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पूर्व

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 24 सितंबर को 314 करोड़ रुपये की लागत से

जामसांवली हनुमान मंदिर के हनुमान लोक के निर्माण का शिलान्यास किया था,

जो शीघ्र पूरा हो जायेगा। पहले चरण का निर्माण कार्य 18 महीनों के भीतर

पूरा हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा में पिछले 111 साल तक

छिंदवाड़ा से नैनपुर, मंडला फोर्ट, जबलपुर तक छोटी लाइन से यात्रियों को सफर

कराने वाली नैरोगेज ट्रेन दिसंबर 2015 में बंद हो गई थी। नैरोगेज को

ब्राडगेज में बदली गयी। 24 अप्रैल 2023 को रेलवे स्टेशन छिंदवाड़ा से नैनपुर

ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई। जिसके बाद इस रूट में एक बार फिर छिंदवाड़ा से

नैनपुर मंडला, जबलपुर और उत्तर पूर्व से जुड़े शहरों तक ब्राडगेज ट्रेन का

सफर शुरू हो गया। रेलवे दोहरीकरण की मांग भी जल्द ही पूरी की जाएगी।

केन्द्रीय

मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि नरसिंहपुर रोड के चार फाटक रेलवे ब्रिज का

विस्तारीकरण की लंबे समय से मांग की जा रही है जो जल्दी ही पूरी हो जाएगी।

कोरोनाकाल के समय से पांर्ढुना में कुछ ट्रेनों के स्टॉपेज बंद है जिन्हें

फिर से शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा कि रेल सुविधाओं से उद्योग धंधों का

विकास होता है और उद्योग धंधों के विकास से रोजगार उपलब्ध होते हैं।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि छिंदवाड़ा में राष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम की

आवश्यकता है, जो आज तक नहीं मिला है। छिंदवाड़ा में टेबिल टेनिस हाल अधूरा

पड़ा है, जिसे शीघ्र पूरा किया जाएगा।

पत्रकार वार्ता में

जिला अध्यक्ष वैशाली महाले, प्रकाशभाऊ ऊइके, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले,

जिला उपाध्यक्ष लोचन खवसे, कमलेश राठौड़, प्रवीण सिंह चौहान उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें