मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

नवादा में जहरीली शराब कांड का सरगना और 50 हजार का इनामी आरोपित पिंकू यादव गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा, । नवादा में 14 लोगों की जहरीली शराब से मौत के मामले में

फरार 50 हजार रुपये के इनामी आरोपित पिंकू उर्फ चंदन यादव को रविवार को

पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस सफलता पर लोगों ने नवादा के टाउन

इंस्पेक्टर अविनाश कुमार को बधाई दी है।

वर्ष 2021 में नवादा नगर

थाने के गोंदपुर तथा बुधौली इलाके में आंख की रोशनी खत्म होने तथा दिमागी

हालत खराब होने पर बड़ी संख्या में लोगों को नवादा सदर अस्पताल में दाखिल

कराया गया था। इस दौरान 14 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत हो गई थी। जांच के

बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया था कि जहरीली शराब पीने से इनकी

मौत हुई है।

तत्कालीन डीएम यशपाल मीणा तथा तत्कालीन एसपी धूरत

सायली सबलराम ने इस मामले की सघन जांच कराया, तो पता चला कि गोंदापुर का

पिंकू यादव उर्फ चंदन यादव शराब बनाकर इलाके में आपूर्ति करने का काम करता

है। उसकी शराब पीने से लोगों की मौत हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए

तत्कालीन थाना प्रभारी तिवारी को निलंबित कर दिया गया था। तत्कालीन एसपी

धूरत सायली तथा डीएम यशपाल मीणा के सख्त रवैया के कारण इस धंधे में शामिल

अधिकांश अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था लेकिन पिंकू तब से

फरार था, जिसे पुलिस ने नवादा जिले का रजौली थाना क्षेत्र के इलाके में

गिरफ्तार कर लिया है। इस शातिर अपराधी पर सरकार ने 50 हजार इनाम की भी

घोषणा की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें