मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:43 · नई दिल्ली संस्करण

फूड लाइसेंस शिविर में रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
फूड लाइसेंस शिविर में रजिस्ट्रेशन व लाइसेंस जारी

जयपुर। राज्य सरकार के शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत शनिवार को मानसरोवर स्थित एसएफएस अग्रवाल फार्म नगर निगम कार्यालय और मालवीय नगर के गौरव टावर में फूड लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन शिविर आयोजित किए गए। शिविर आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देश और सीएमएचओ जयपुर द्वितीय डॉ. मनीष मित्तल के मार्गदर्शन में आयोजित हुए।शिविर में खाद्य व्यापारियों को उनके वार्षिक टर्नओवर के आधार पर 92 रजिस्ट्रेशन और 2 लाइसेंस प्रमाण-पत्र हाथों-हाथ वितरित किए गए। इस दौरान फूड हैंडलर्स व कारोबारियों को स्वच्छता और गुणवत्तापूर्ण भोजन विक्रय की जानकारी भी दी गई। वार्ड 84 के निवर्तमान पार्षद अभय पुरोहित ने व्यापारियों को लाइसेंस बनवाने के लिए प्रेरित किया।डॉ. मित्तल ने बताया कि पूर्व प्रचार-प्रसार के चलते छोटे दुकानदारों से लेकर बड़े खाद्य कारोबारियों तक ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अगला फूड लाइसेंस,रजिस्ट्रेशन शिविर 19 जनवरी को चाकसू कस्बे में आयोजित किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें