मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

आदेश के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, 17 प्रदर्शनकारी जेल से रिहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
आदेश के बाद प्रशासन की त्वरित कार्रवाई, 17 प्रदर्शनकारी जेल से रिहा

सीवान, । बिहार बंद के दौरान हुई हिंसा और पथराव के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजे गए 17 प्रदर्शनकारियों को बुधवार की देर रात मंडल कारा से रिहा कर दिया गया।

न्यायालय से आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर सभी प्रदर्शनकारी देर रात जेल से बाहर निकले. रिहाई की सूचना मिलते ही उनके परिजन और समर्थक बड़ी संख्या में मंडल कारा के बाहर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों के बाहर आते ही परिजनों ने उन्हें गले लगाकर खुशी जताई, जिससे जेल परिसर के बाहर भावुक माहौल देखने को मिला.जानकारी के अनुसार बुधवार की देर शाम न्यायालय से आदेश मिलने के बाद जेल प्रशासन ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद बुधवार देर रात सभी 17 प्रदर्शनकारियों को रिहा कर दिया गया। रिहा होने वालों के बाहर आते ही उनके परिजनों ने राहत की सांस ली। कई लोग घंटों से जेल के बाहर अपने परिजनों के बाहर आने का इंतजार कर रहे थे। जेल परिसर के बाहर छात्र संगठनों और समर्थकों की भी अच्छी-खासी भीड़ जुटी रही।

रिहा हुए प्रदर्शनकारियों का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और खुशी का इजहार किया. हालांकि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जेल परिसर के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। पुलिस ने पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी और किसी भी तरह की अव्यवस्था नहीं होने दी।

गौरतलब हो कि 25 जुलाई को शहर में बंद के दौरान जेपी चौक और गांधी मैदान के पास प्रदर्शन हिंसक हो गया था। पथराव, झड़प और पुलिस कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया था। बाद में विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर कई लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मामले में पुलिस अब भी अन्य आरोपितों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इधर रिहा हुए प्रदर्शनकारियों के परिजनों ने न्यायालय के फैसले पर संतोष जताया।

उनका कहना था कि उनके परिजन घर लौट रहे हैं, जिससे पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी और गश्त भी लगातार जारी है।

हिंसा के बाद प्रमुख स्थानों पर पुलिस की पैनी नजर-

बंद के दौरान हुई हिंसा और पथराव की घटना के कई दिन बाद भी शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की तैनाती जारी है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था में अभी कोई ढील नहीं दी है. शहर के जेपी चौक, गांधी मैदान, अस्पताल मोड़, बबुनिया मोड़, स्टेशन रोड, कचहरी मोड़ सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। पुलिस की गश्ती टीम लगातार शहर में भ्रमण कर रही है। साथ ही आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। कई स्थानों पर वाहनों की जांच भी जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा के मद्देनजर यह व्यवस्था फिलहाल जारी रहेगी। इधर बंद के दौरान दर्ज मामलों में नामजद और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय पुलिस, एसआईटी और एसटीएफ की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर आरोपितों की पहचान का कार्य भी जारी है।हालांकि शहर में जनजीवन सामान्य हो गया है। बाजार खुल रहे हैं, यातायात सुचारु रूप से चल रहा है और सरकारी व निजी कार्यालयों में कामकाज पहले की तरह हो रहा है। जिला प्रशासन ने आम लोगों से शांति बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें