मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

चारा चोर बिहार छोड़, भारत में रहकर पाकिस्तान की बात करने वाले भारत छोड़: अश्विनी चौबे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चारा चोर बिहार छोड़, भारत में रहकर पाकिस्तान की बात करने वाले भारत छोड़: अश्विनी चौबे

भागलपुर। कांग्रेस और आरजेडी द्वारा दिए गए नारे वोट चोर, गद्दी छोड़ का भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और भारत सरकार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे ने कड़ा प्रतिरोध किया या है। उन्होंने भागलपुर में प्रेस से बातचीत करते हुए मंगलवार को कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा।

अश्विनी चौबे ने कहा कि चारा चोर, बिहार छोड़ नेशनल हेराल्ड में हेरा-फेरी करने वाले भारत छोड़, भारत में रहकर पाकिस्तान की बात करने वाले गद्दारों और भ्रष्टाचारियों को भारत छोड़ देना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि चोर मचाए शोर, कुछ वैसा ही बिहार में राहुल और तेजस्वी ने कर रखा है वोट अधिकार यात्रा और रैली के नाम, पर यह लोग केवल भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले के समय जब बूथ लूट होती थी, उस दौरान हत्याएं होती थीं। उस समय किसका शासनकाल था। यह बिहार की जनता भली-भांति जानती है। अब वही लोग लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं।

अश्विनी चौबे ने कांग्रेस और आरजेडी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और गद्दारी करने वाले किसी भी हाल में देश और बिहार की राजनीति में स्वीकार्य नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि ट्रंप के देश में भूचाल आने वाला है। खलबली शुरू हो गई है। भारत अब विकल्प की तलाश में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नीति देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में लगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें