मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव को लेकर एसडीएम और एसडीपीओ ने भारत नेपाल सीमा की सुरक्षा का लिया जायजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

अररिया,

01 मार्च। आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर बीती रात फारबिसगंज एसडीएम

शैलजा पांडे और एसडीपीओ खुशरू सिराज ने पुलिस और एसएसबी के अधिकारी और

जवानों के साथ भारत नेपाल खुली सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

लिया।गुरुवार की देर रात एसडीएम और एसडीपीओ बिहार पुलिस और एसएसबी जवानों

के साथ अनुमंडल क्षेत्र में लगने वाले भारत नेपाल खुली सीमा का जायजा लेते

हुए कई आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित थानाध्यक्ष और एसएसबी के अधिकारियों को

निर्देश दिया।

उल्लेखनीय है कि भारत नेपाल सीमा का बड़ा भू भाग

अररिया जिला और फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र से लगता है।भारत नेपाल के बीच

पारगमन संधि के तहत तीसरे देश से आयातित सामानों को ले जाने के लिए देश के

अलग अलग बंदरगाह से बिहार के जोगबनी और रक्सौल सीमा से ही मालवाहक वाहन

गुजरते हैं।प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मालवाहक गाडियां नेपाल जाती

है।चुनाव के समय भारत नेपाल सीमा काफी संवेदनशील माना जाता है।नेपाल के

रास्ते भारत विरोधी गतिविधियों को संचालित करने वाले राष्ट्र विरोधी ताकत

शुरू से ही नेपाल की जमीन का इस्तेमाल करते आए हैं।ऐसे में चुनाव के समय यह

काफी संवेदनशील हो जाता है।

रात में भारत नेपाल खुली सीमा का जायजा

लेने के दौरान एसडीएम और एसडीपीओ ने सीमावर्ती थानाध्यक्षों के साथ एसएसबी

के अधिकारी और जवानों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया।भारत नेपाल के बीच

आवाजाही करने वाले वाहनों के जांच के साथ संदिग्धों पर नजर रखने का निर्देश

दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें