मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

वित्‍त मंत्री मंगलवार को संसद में पेश करेंगी केंद्रीय बजट 2024-25

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्‍ली, । केंद्रीय वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण

मंगलवार, 23 जुलाई को लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करेंगी। संसद के

मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार शाम केंद्रीय बजट को अंतिम रूप दे दिया

गया। इससे पहले संसद के दोनों सदनों में वित्‍त वर्ष 2023-24 का आर्थिक

सर्वेक्षण पेश किया।

वित्‍त मंत्री कार्यालय के मुताबिक केंद्रीय

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण की अगुवाई में चालू वित्‍त वर्ष 2024-25 के

केद्रीय बजट को अंतिम रूप दिया गया है। इस अवसर पर केंद्रीय वित्‍त राज्‍य

मंत्री पंकज चौधरी, वित्‍त सचिव सहित मंत्रालय के अन्‍य विभागों के सचिव और

देश के मुख्‍य आर्थिक सलाहकार डॉ. वी. अनंत नागेश्वरन मौजूद रहे।

सीतारमण

मंगलवार, 23 जुलाई को वित्‍त वर्ष 2024-25 के लिए लगातार सातवां बजट संसद

में पेश करके इतिहास रचने वाली हैं। इस तरह वह पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी

देसाई के रिकॉर्ड को तोड़ देंगी। हालांकि, सबसे अधिक बार बजट पेश करने का

रिकॉर्ड अब भी देसाई के पास ही है।

उल्‍लेखनीय है कि वित्‍त मंत्री

निर्मला सीतारमण मंगलवार, 23 जुलाई को 11 बजे केंद्रीय बजट 2024-25 लोकसभा

के पटल पर रखेंगी। सीतारमण का ये लगातार सातवां बजट होगा। प्रधानमंत्री

नरेन्द्र मोदी ने 2019 में केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने पर

सीतारमण को भारत की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री बनाया था।

उन्‍होंने इस साल फरवरी में एक अंतरिम सहित अब तक लगातार छह बजट पेश कर

चुकीं हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें