मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

सीतारमण ने मुंबई लोकल ट्रेन में किया सफर, यात्रियों के सवालों का दिया जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीतारमण ने मुंबई लोकल ट्रेन में किया सफर, यात्रियों के सवालों का दिया जवाब

मुंबई/नई

दिल्ली, 24 फरवरी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने

शनिवार को आम आदमी से रूबरू हुईं। उन्होंने मुंबई लोकल ट्रेन में घाटकोपर

से कल्याण तक का सफर किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों से बातचीत की। सोशल

मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें निर्मला सीतारमण को

यात्रियों के सवालों का जवाब देते हुए देखा जा सकता है।

वित्त

मंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पोस्ट पर जारी एक बयान में कहा कि केंद्रीय

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मुंबई लोकल ट्रेन में सफर का अनुभव

लिया। सीतारमण ने लाखों मुंबईकरों के दैनिक आवागमन का साधन और आर्थिक

राजधानी मुंबई शहर की प्रतिष्ठित लोकल ट्रेन में सफर भी किया। वित्त मंत्री

कार्यालय की ओर से सीतारमण के घाटकोपर से कल्याण स्टेशन तक की यात्रा की

तस्वीरें साझा की गई हैं।

इसके अलावा पोस्ट में बताया गया

है कि सीतारमण ने धैर्यपूर्वक उनके सवालों का जवाब दिया और सरकार द्वारा

उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी कहा कि वह यात्रियों

की समस्याओं को समझती हैं, उन्हें दूर करने के लिए काम किया जाएगा।

इससे

पहले केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल ने कल्याण रेलवे

स्टेशन पहुंचने पर वित्त मंत्री की अगवानी की। सीतारमण ने महाराष्ट्र के

कल्याण में बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (बिट्स) पिलानी के

मुंबई परिसर का उद्घाटन किया और वहां उपस्थित लोगों को संबोधित किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें