मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

शीघ्र होगा फ्लाइओवर का निर्माण: विधायक केसरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
शीघ्र होगा फ्लाइओवर का निर्माण: विधायक केसरी

अररिया ।फारबिसगंज के सुभाष चौक स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग संख्या केजे 65 पर शीघ्र ही उच्च स्तरीय रेल ओवरब्रिज का निर्माण किया जायेगा. ज्ञात हो कि यहां पे आएं दिन भीषण जाम की समस्या से लोग जूझते है। फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरओबी के निर्माण को लेकर वे लंबे समय से पूर्वोत्तर सिमांत रेलवे के महाप्रबंधक, वरीय अभियंता, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के महाप्रबंधक प्रोजेक्ट डायरेक्टर के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इसे लेकर लगातार पत्राचार कर रहे थे. इसे लेकर विभागीय प्रक्रिया प्रगति पर है. जल्द इसका क्रियान्वयन किया जायेगा. इस संदर्भ में पथ निर्माण विभाग के ओएसडी प्रशांत कुमार से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस आरओ बी के निर्माण का डिजाइन बनाकर रेल मुख्यालय को उपलब्ध करा दिया गया है.इसमें रेलवे ने आने वाले 5 दशकों में होने वाले रेल सेवाओं के विस्तार को ध्यान में रखते हुए कुछ आमूल परिवर्तन कर पथ निर्माण विभाग को भेजा है.इस महत्वाकांक्षी परियोजना की लागत लगभग 126 करोड रुपये के करीब है. वही, फारबिसगंज विधायक ने बताया कि आरओबी का निर्माण बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के द्वारा किया जायेगा. इससे जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद इस आरओबी के निर्माण को लेकर जल्द ही शिलान्यास किया जायेगा.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें