मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्पांजलि अर्पित की

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर महान दार्शनिक एवं गहन चिंतक, ‘अंत्योदय’ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 108वीं जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को स्मरण करते हुए कहा कि संगठन कला के कुशल पारखी हमारे पथ प्रदर्शक पंडित जी ने मां भारती की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। वे एक महान नेता थे जिन्होंने सार्वजनिक जीवन में व्यक्तिगत शुचिता एवं गरिमा के उच्चतम आयाम स्थापित किए।शर्मा ने कहा कि सनातन विचारधारा के समर्थक स्व. पंडित जी ने देश को ‘एकात्म मानववाद’ की विचारधारा प्रस्तुत की थी, जिससे समावेशी विकास एवं जनसमुदाय सशक्तीकरण की परिकल्पना को साकार किया जा सके एवं मजबूत-सशक्त भारत का निर्माण हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रखर राष्ट्रवादी पंडित जी के ‘अंत्योदय’ के महत्वपूर्ण सिद्धांत को आदर्श मानकर हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें