मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

सुगौली थाना परिसर में घुसा बाढ का पानी,निचले इलाको में तेजी से फैल रहा है पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण।सिकरहना (बूढी गंडक)नदी की सहायक नेपाली नदियो में उफान के बाद अब सिकरहना नदी भी उफनाने लगी है। जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी होने के बाद अब सिकरहना नदी का पानी सुगौली प्रखंड के निचले इलाकों में तेजी से फैलने लगा है। लिहाजा सुगौली थाना परिसर में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिस वजह से पुलिस कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।बाढ का पानी थाना परिसर के अलावा पुलिस कर्मियों के सरकारी क्वार्टर में भी प्रवेश कर गया है।फिलहालसुगौली थाना परिसर में करीब डेढ फीट पानी भर चुका है। बताया गया है,कि पानी का जसस्तर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। थानाध्यक्ष और पुलिस निरीक्षक सहित तमाम पुलिस कर्मियों के आवास में पानी प्रवेश कर चुका है। पानी का दबाब ऐसा ही बढता रहा तो देर शाम तक थाना कार्यालय व मालखाना में भी पानी प्रवेश कर जाएगा।वही थाना परिसर में विभिन्न मामलों में जब्त सैकड़ों वाहनों भी पानी की चपेट में होगा।थाना में पदस्थापित पुलिस अधिकारियो ने बताया कि परिसर पानी भरने से कार्य करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके अलावा बाढ़ का पानी सुगौली नगर क्षेत्र के कई इलाकों में दस्तक दे चुका है। साथ ही सुगौली के ग्रामीण क्षेत्रो के कई स्कूल और सैकड़ो घरो को भी अपने जद में ले लिया है।नतीजतन बाढ पीड़ित ऊंचे स्थानो पर शरण लेने को विवश है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें