मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:49 · नई दिल्ली संस्करण

वियतनाम में बाढ़ की तबाही : 67,700 से ज्यादा घर डूबे, अनाज और पशुओं पर भी आया संकट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वियतनाम में बाढ़ की तबाही : 67,700 से ज्यादा घर डूबे, अनाज और पशुओं पर भी आया संकट

हनोई। वियतनाम में बाढ़ से हाहाकार मच गया है। न्यूज एजेंसी सिन्हुआ ने वियतनाम डिज़ास्टर एंड डाइक मैनेजमेंट अथॉरिटी के हवाले से बताया कि वियतनाम के सेंट्रल इलाके में भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है। इसके अलावा नौ लोग लापता हैं। अधिकारियों की तरफ से शुक्रवार को यह जानकारी दी गई।

अथॉरिटी के मुताबिक, बाढ़ से 67,700 से ज्यादा घर डूब गए हैं और 168 दूसरी संरचनाओं को नुकसान हुआ है।

13,000 हेक्टेयर से ज्यादा चावल और दूसरी फसलें, साथ ही 88 हेक्टेयर मछली पालन फार्म डूब गए, जबकि 30,700 से ज्यादा जानवर और मुर्गियां मारे गए या बह गए।

सिन्हुआ ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस भयावह बाढ़ की वजह से लगभग 3 ट्रिलियन वियतनामी डोंग के आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया गया है। इसका मतलब है कि लगभग 120 मिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा के आर्थिक नुकसान का अनुमान है।

इससे पहले सिन्हुआ ने सरकारी मीडिया के हवाले से बताया था कि ट्रांसपोर्ट सर्विस बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।

वियतनाम रेलवे कॉर्पोरेशन ने हाल के दिनों में 14 पैसेंजर ट्रेनों को रोक दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बिजली जाने से कई राज्यों में 1 मिलियन से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।

खान होआ प्रांत के 14 इलाकों और वार्डों में करीब 9,000 घर पानी में डूब गए। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में बड़े पैमाने पर लैंडस्लाइड हुई, जिसके बाद ट्रैफिक में भी रुकावट आई है। इसकी वजह से लोगों की सुरक्षा को खतरा है। हालांकि, बुधवार सुबह तक बाढ़ वाले इलाकों से 6,500 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू करके सुरक्षित जगहों पर भेजा जा चुका था।

खान होआ प्रांत में बारिश की वजह से हुए लैंडस्लाइड में सात लोगों की मौत हो गई। उसी प्रांत में दो और लोगों का पता नहीं चल पाया है। डा नांग शहर में एक और लैंडस्लाइड के बाद तीन लोग लापता हैं।

क्वांग ट्राई प्रांत और ह्यू शहर में बाढ़ के पानी में बह जाने के बाद एक-एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। इस बाढ़ में क्वांग ट्राई प्रांत और ह्यू शहर के 13,759 घर डूब गए। यहां पर 7,000 हेक्टेयर चावल के खेत बर्बाद हो गए। इसके अलावा बाढ़ में 357 जानवर और 4,900 मुर्गियां मर गई या बह गईं। क्वांग ट्राई प्रांत, ह्यू शहर, क्वांग न्गाई प्रांत और लाम डोंग प्रांत में ट्रांसपोर्ट नेटवर्क बुरी तरह बाधित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें