मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

गोराडीह में बाढ़ से हालात बिगड़े, भागलपुर-गोराडीह मार्ग डूबा

भागलपुर। गंगा नदी के उफान और लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड में बाढ़ की स्थिति अत्यंत भयावह हो गई है।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन37 बार पढ़ा गया
गोराडीह में बाढ़ से हालात बिगड़े, भागलपुर-गोराडीह मार्ग डूबा

भागलपुर। गंगा नदी के उफान और लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण भागलपुर जिले के गोराडीह प्रखंड में बाढ़ की स्थिति अत्यंत भयावह हो गई है। प्रखंड के लगभग दो दर्जन गांव पूरी तरह बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं, जिससे हजारों की आबादी प्रभावित है।

बाढ़ के पानी ने क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। भागलपुर-गोराडीह मुख्य मार्ग पर जमसी के समीप सड़क पर करीब दो फीट तक पानी बह रहा है। पानी की तेज धार के कारण इस मार्ग लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। यदि पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में इस मार्ग पर आवागमन बाधित हो सकता है।

फिलहाल ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पैदल या ऊंचे वाहनों के सहारे आवाजाही करने को मजबूर हैं। क्षेत्र के कई सरकारी स्कूलों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर जाने से पठन-पाठन पूरी तरह ठप हो गया है। विद्यालय परिसरों और कक्षाओं में पानी भर जाने के कारण बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूलों में छुट्टियां जैसी स्थिति बन गई है। प्रखंड के जमसी, पिपरा, गोवर्धन पुल और मोहनपुर सहित लगभग दो दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घरों के अंदर तक प्रवेश कर चुका है। स्थिति इतनी विकट है कि लोग अपने घरों के छज्जों और ऊंचे स्थानों पर शरण लेने को मजबूर हैं। किसानों की सैकड़ों एकड़ में लगी फसलें जलमग्न हो चुकी हैं, जिससे बड़े नुकसान की आशंका है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे स्थिति पल-पल बिगड़ती जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत शिविर लगाने, कम्युनिटी किचन शुरू करने और आवागमन के लिए सरकारी नावों की व्यवस्था करने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें