मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:08 · नई दिल्ली संस्करण

सीमांचल में बाढ़ का तांडव जारी, कई गांव में बाढ़ के पानी में डूबने से गई लोगों की जान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फारबिसगंज/अररिया। नदियों में पानी अभी लबालब भरा हुआ है.भारी बारिश ने बिहार में बाढ़ का संकट और अधिक बढ़ा दिया. पहले गंगा नदी का जलस्तर बढ़ा रहा जिससे बाढ़ के हालात कई जिलों में बने थे. गंगा का जलस्तर अभी घटना शुरू ही हुआ था कि कोसी और गंडक का जलस्तर इस कदर बढ़ा कि दोनों बराज से रिकॉर्ड तोड़ पानी छोड़ने की नौबत आ गयी.कोसी-सीमांचल क्षेत्र के हालात अभी और चिंताजनक बने हुए हैं. इस बीच एकतरफ जहां बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया है तो वहीं दूसरी ओर पानी में डूबने से भी कई लोगों की मौत की सूचना है. अररिया प्रखंड के तरौना भोजपुर पंचायत के वार्ड संख्या 04 बीड़ी गांव में एक दो वर्षीय मासूम बच्ची पानी भरे गड्ढे में गिर गयी जिससे उसकी मौत हो गयी. नवीन यादव के 02 वर्षीय पुत्री प्रियांशी कुमारी अपने घर के पीछे अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी. इसी दौरान गड्ढे में गिरने से उसकी मौत हो गयी. वहीं पलासी प्रखंड के अलग-अलग स्थानों पर पानी में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्ची लापता हो गयी व एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी.

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें