मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:39 · नई दिल्ली संस्करण

सरस्वती पूजा को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सरस्वती पूजा को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने किया फ्लैग मार्च

अररिया। विद्या की देवी मां सरस्वती पूजनोत्सव को लेकर फारबिसगंज अनुमंडल प्रशासन की ओर से गुरुवार देर शाम शहर में फ्लैग मार्च किया गया।फारबिसगंज थाना परिसर से निकला फ्लैग मार्च शहर के पटेल चौक,स्टेशन चौक सदर रोड होते हुए पोस्ट ऑफिस चौक तक गई।फ्लैग मार्च की अगुवाई फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी रंजीत कुमार रंजन,एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह कर रहे थे।फ्लैग मार्च में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी और पुलिस बल मौजूद थे।मौके पर एसडीएम रंजीत कुमार रंजन ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से सांप्रदायिक सौहार्द्र के साथ पूजा संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन कटिबद्ध है।विधि व्यवस्था संधारण को लेकर फ्लैग मार्च किया गया है।उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान डीजे पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है।उपद्रवी तत्वों पर खास नजर रखी जाएगी।साथ ही शहर में लगे सीसीटीवी कैमरे से पूजा समारोह का मॉनिटरिंग की जाएगी।एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने पूजा पंडालों के साथ शहर के विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है।जो यातायात व्यवस्था के साथ ही शहर की गतिविधियों को कंट्रोल रूम को जानकारी देगी।अनुमंडल स्तर पर फारबिसगंज में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है,जहां चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग की जाएगी।इसके अलावा किसी भी आपातकाल स्थिति से निबटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है,जो किसी भी सूचना पर मौका ए वारदात पर पहुंचने का काम करेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें