मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:30 · नई दिल्ली संस्करण

अयोध्या में ध्वजारोहण कार्यक्रम ऐतिहासिक: महंत राकेश तिवारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अयोध्या में ध्वजारोहण कार्यक्रम ऐतिहासिक:  महंत राकेश तिवारी

अयोध्या। महंत राकेश तिवारी ने मंगलवार को अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से किए गए ‘ध्वजारोहण’ को ऐतिहासिक पल बताया।

उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यह एक अद्भुत पल था, जिसे शब्दों में नहीं बताया जा सकता है। आज ध्वजारोहण कार्यक्रम के साथ ही राम मंदिर अपने पूर्ण स्वरूप में आ चुका है।

अब इसकी रूपरेखा पूरी हो चुकी है, जो हम सभी राम भक्तों के लिए गर्व और अनुभूति का विषय है।

महंत राकेश तिवारी ने प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि वो कोई साधारण राजनेता नहीं हैं। जिस तरह के काम उन्होंने अपने शासनकाल में किए, वो कोई साधारण नेता नहीं कर सकता है। इस तरह के ऐतिहासिक काम कोई महान पुरुष ही कर सकता है और वह एक महान पुरुष ही हैं। दुर्भाग्य की बात है कि भारत में हमेशा से ही महान पुरुषों को उपेक्षित किया जाता रहा है।

इस वजह से लोग उन्हें पहचानने में चूक जाते हैं।

उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए दुर्भाग्य की बात है कि हमारे समाज में जब कोई महान पुरुष होता है, तो हम उसकी महानता को झुठला देते हैं। उसे स्वीकार नहीं कर पाते हैं। आप भारत में किसी भी महान पुरुष की घटना को देख लीजिए, हम लोगों ने हमेशा से ही उनकी महानता को उपेक्षित ही किया।

बता दें कि अभिजीत मुहूर्त के शुभ समय में श्रीराम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वज की स्थापना की गई। प्रधानमंत्री मोदी ने शिखर पर भगवा ध्वज फहराया। इस दौरान उनके साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत और ट्रस्ट के गोविंदगिरी भी मौजूद रहे।

ट्रस्ट की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, राम मंदिर के शिखर पर फहराया गया ध्वज 10 फीट ऊंचा और 20 फीट लंबा, समकोण त्रिभुजाकार है। इसके साथ कोविदारा वृक्ष की छवि के साथ इस पर 'ओम' अंकित है। मंदिर के चारों ओर बना 800 मीटर का परकोटा है, जो दक्षिण भारतीय आर्किटेक्चरल परंपरा में डिजाइन किया गया है, जो मंदिर की आर्किटेक्चरल विविधता को दिखाता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें