मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, ठगी में प्रयुक्त सामान बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा,।नवादा जिले के वारिसलीगंज पुलिस ने शनिवार को पांच साइबर

अपराधियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अपराधियों के पास से पांच एन्ड्राइट

मोबाइल फोन, एक की पैड, 50 कस्टम डाटा बरामद किया है।

एसपी

अम्ब्रिश राहुल ने शनिवार को कहा कि 21 जून को वारिसलीगंज थाने के कोचगांव

में कुछ साइबर अपराधी इक्कट्ठे हुए हैं। जो भोले-भाले नागरिकों को ठगने का

काम कर रहे है। पुलिस ने गांव में छापेमारी की तो गांव के पश्चिम में बगीचे

में साइबर अपराधी इक्ट्ठा मिले। पुलिस को देखकर 12-13 अपराधी भागने लगे,

जिसमें 5 को पुलिस बल ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों ने

अपनी स्वीकारोक्ति बयान में कहा है कि इन अभियुक्तों द्वारा धनी फाइनेंस

के नाम पर फेंक आईडी बनाकर ठगी का काम किया जा रहा था। जब कोई ग्राहक फंस

जाते तो उनके आधार कार्ड आदि मांगे जाते थे। इन कागजों के लिए वाट्अप मैसेज

भेजते थे। उसके बाद एनओसी के नाम पर ठगी का काम करते थे।

इस मामले

में नालंदा जिले के पलबलपुर के उत्तम कुमार, वारिसलीगंज थाने के लालपुर

गांव के साजन कुमार, नालंदा जिले के कटौना गांव के लक्ष्मण सिंह,

वारिसलीगंज के कांधा गांव के मुन्ना कुमार, रौशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया

गया है। पुलिस ने बताया कि इन अपराधियों द्वारा एक करोड़ से भी ज्यादा

उपयोगिता की अब तक की जा चुकी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें