मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:44 · नई दिल्ली संस्करण

मोतिहारी के पांच तस्कर 6 किलो चरस के साथ अयोध्या में गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पूर्वी चंपारण। जिले के पांच तस्कर को 6 किलो चरस के साथ उत्तरप्रदेश के अयोध्या जिले के भदरसा में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने सभी तस्करों को भदरसा शहर के प्रभात नगर तिराहे से पूराकलन्दर थाना पुलिस ने जांच करते हुए उनके पास से 6 किलो चरस बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 35 लाख आंकी गई है।

पूराकलंदर थाना अध्यक्ष रतन कुमार शर्मा ने बातचीत के दौरान बताया कि मंगलवार की सुबह गश्त के दौरान प्रभात नगर तिराहे के पास पांच संदिग्ध दिखाई दिए, जिनकी तलाशी के दौरान चरस बरामद किया गया। पूछताछ के दौरान इनकी पहचान रामनाथ राय ग्राम बेलवा पिपरिया थाना पलनवा जिला मोतिहारी बिहार के रूप में हुई।इनके पास से 1100 ग्राम चरस,अजय राय ग्राम अनंत सागर थाना पलनवा जिला मोतिहारी के पास 1300 ग्राम चरस, राजेश्वर राय ग्राम पिपरिया थाना पलनवा जिला मोतिहारी के पास से 1200 ग्राम चरस, सुनील राय निवासी अनंत सागर पिपरिया थाना पलनवा मोतिहारी के पास से 1100 ग्राम चरस, राजू राय निवासी अनंत सागर पिपरिया थाना पलनवा जिला मोतीहारी बिहार के पास से 1300 ग्राम चरस बरामद हुआ।सभी आरोपी के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कारवाई किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें