मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:43 · नई दिल्ली संस्करण

सलमान खान के आवास पर फायरिंग मामले में बिहार से लॉरेंस गैंग के पांच गुर्गे गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सलमान खान के आवास पर फायरिंग मामले में बिहार से लॉरेंस गैंग के पांच गुर्गे गिरफ्तार

मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान के आवास पर हवाई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस ने बिहार से पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पांचों को बुधवार को पुलिस बिहार से मुंबई लाई है। यह सभी युवक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं।

मुंबई पुलिस सूत्रों के अनुसार सलमान खान हाउस फायरिंग मामले की छानबीन में बिहार के युवकों के शामिल होने का इनपुट मिला था। इस पर मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने मंगलवार की रात में बिहार के पश्चिमी चंपारण में गौनाहा थाना क्षेत्र के मसही गांव में छापेमारी करके आशीष और अंकित समेत पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। इन पांचों युवकों को पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया है।

इस मामले में मुंबई पुलिस ने विक्की और सागर नामक आरोपितों को गुजरात से गिरफ्तार किया था। दोनों 25 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में हैं। इनसे पूछताछ में पता चला कि 14 अप्रैल को सुबह गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलियां चलाने के बाद विक्की और सागर ने मोबाइल फोन के जरिये अंकित और आशीष से बात की थी। इस मामले में अंकित और आशीष की मदद गांव के तीन अन्य युवक कर रहे थे।

सलमान खान के आवास पर हवाई फायरिंग के बाद विक्की और सागर ने पिस्तौल और कारतूस सूरत की तापी नदी में फेंक दिए थे। मुंबई पुलिस ने करीब 30 घंटे के सर्च ऑपरेशन के बाद सूरत की तापी नदी से 2 पिस्तौल बरामद की हैं। यह सर्च ऑपरेशन मुंबई पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट दया नायक के नेतृत्व में चलाया गया।

पुलिस के मुताबिक विक्की और सागर ने बिहार के चंपारण में पिस्तौल से फायरिंग की प्रैक्टिस की थी। दोनों को गोलीबारी से कुछ घंटे पहले 13 अप्रैल को पिस्तौल और कारतूस की आपूर्ति की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें