मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:57 · नई दिल्ली संस्करण

अपराध की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अपराध की योजना बना रहे पांच बदमाश गिरफ्तार

भागलपुर। जिले के लैलख रेलवे स्टेशन के समीप आराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना पांच अपराधियों को जीआरपी ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधी किसी बड़ी लूट की योजना को अंजाम देने के लिए एक जगह जमा हुए थे। यह गिरफ्तारी शनिवार तड़के की गई।भागलपुर जीआरपी थानाध्यक्ष नसीम अहमद को गुप्त सूचना मिली थी कि लैलख गिरोह के सदस्य किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया और इसके बाद लैलख रेलवे स्टेशन के पास छापेमारी की गयी।कार्रवाई के दौरान गिरोह के पांच कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। जीआरपी ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक रिवॉल्वर, कई कारतूस समेत अन्य हथियार बरामद किये हैं।बताया जा रहा है कि इस गिरोह की गिरफ्तारी के लिए जीआरपी कई दिनों से घेराबंदी कर रही थी, लेकिन अपराधी लगातार पुलिस को चकमा दे रहे थे। थानाध्यक्ष नसीम अहमद ने बताया कि सभी गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें