मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

चोरी के जेवरात सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चोरी के जेवरात सहित पांच आरोपी गिरफ्तार

कटिहार। नगर थाना क्षेत्र के हाई स्कूल पारा में स्थित एक दुकान में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 48 घंटा के अंदर पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से चोरी के कुछ जेवरात और नकदी भी बरामद किए हैं।गिरफ्तार आरोपियों में नूरूल आलम उर्फ नुरूल, साहेब खान उर्फ शेख साहेब, सुंदर खान उर्फ मुन्ना, मो. तामिल राजा और औकार आलम शामिल हैं। ये सभी जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के बेरिया के रहने वाले हैं।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि 20 जनवरी की रात अज्ञात चोरों ने पीड़ित शिवम कुमार वर्मा की दुकान के पाँच ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोरी की इस घटना में लगभग 26,90,000 रुपये की संपत्ति की चोरी हुई थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईटी टीम ने सीसीटीवी फेज और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1.300 किलोग्राम चाँदी के आभूषण, लगभग 12 ग्राम सोने के आभूषण और नगद 72,550 रुपये बरामद किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें