मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:03 · नई दिल्ली संस्करण

बलरामपुर : शंकरगढ़ में 10 मवेशियों के साथ क्रूरता का मामला, झारखंड के पांच आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बलरामपुर : शंकरगढ़ में 10 मवेशियों के साथ क्रूरता का मामला, झारखंड के पांच आरोपित गिरफ्तार

बलरामपुर।जिले में मवेशियों के अवैध परिवहन और उनके साथ की जा रही क्रूरता के मामलों पर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में थाना शंकरगढ़ पुलिस ने 10 मवेशियों को मारते-पीटते ले जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए झारखंड निवासी पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से 10 नग मवेशी जब्त कर कानूनी प्रक्रिया शुरू की है।पुलिस से प्राप्त आज गुरुवार को विज्ञप्ति के अनुसार, 03 फरवरी को हिन्दू युवा मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा थाना शंकरगढ़ में सूचना दी गई कि कुछ व्यक्ति मवेशियों को मारते-पीटते हुए भागवतपुर की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां भागवतपुर मोड़ के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा मवेशियों को प्रताड़ित करते हुए ले जाते देखा गया।मौके पर पूछताछ के दौरान आरोपितों ने स्वयं को कुसमी क्षेत्र का निवासी बताते हुए मवेशियों को घरेलू कार्य के लिए ले जाने की बात कही। जब मौजूद ग्रामीणों ने मवेशियों की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, तो कोई वैध कागजात नहीं दिखा सके। इसी दौरान कुछ आरोपि‍त मौके से भागने का प्रयास करने लगे, जिन्हें ग्रामीणों और पुलिस स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपितों ने मवेशियों को कटिंग के लिए ले जाना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस द्वारा धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर मवेशियों की खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज मांगे गए, लेकिन आरोपित कोई भी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।पुलिस ने आरोपित विजय मिंज, विरेंद्र तिर्की, रोहित तिर्की, समित तिर्की, सभी निवासी ग्राम उचडीह, थाना रायडीह, जिला गुमला (झारखंड) तथा करमा उरांव निवासी ग्राम मलई, थाना पालकोट, जिला गुमला (झारखंड) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 19/2026 के तहत छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।जांच के दौरान गवाहों के कथन, घटना स्थल निरीक्षण और जब्ती के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध अपराध प्रमाणित पाए जाने पर उन्हें आज गुरुवार को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। पुलिस ने जब्त किए गए मवेशियों को सुरक्षित संरक्षण में रखने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें