मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

कुख्यात चंदन मिश्रा हत्या मामले में पांच आरोपित कोलकाता से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
कुख्यात चंदन मिश्रा हत्या मामले में पांच आरोपित कोलकाता से गिरफ्तार

पटना। पटना के बेली रोड पर स्थित पारस एमआरआई अस्पताल में बीते गुरुवार को चंदन मिश्रा हत्या मामले में पटना पुलिस और बंगाल एसटीएफ ने शनिवार को कोलकाता के सैटेलाइट टाउनशिप में एक आवासीय परिसर से पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

बंगाल एसटीएफ के सूत्रों के मुताबिक इन आरोपितों को शनिवार तड़के पटना पुलिस और पश्चिम बंगाल एसटीएफ की संयुक्त रूप से की गई छापेमारी के बाद महानगर के सैटेलाइट टाउनशिप स्थित एक आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार पांच में से चार आरोपित चंदन मिश्रा हत्या में सीधे तौर पर शामिल थे। घटना के बाद वे पटना से भागकर कोलकाता आ गए थे। उनके मोबाइल फोन टावर लोकेशन से हमें उनका पता लगाने में मदद मिली। अभी इन आरोपितों के नाम सामने नहीं आए हैं। बिहार पुलिस उन्हें स्थानीय अदालत में पेश कर ट्रांजिट रिमांड की मांग करेगी।

हालांकि पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा से संपर्क किया गया तो उन्होंने कार्रवाई से जुड़ी अहम जानकारी दी। पटना एसएसपी ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि अभी ऐसी कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।

चंदन मिश्रा को 2014 में कोलकाता में एसटीएफ ने गिरफ्तार किया था और बक्सर सेंट्रल जेल भेज दिया था। जहां से उसे भागलपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था।

बक्सर जिले के निवासी चंदन पर हत्या, बैंक और आभूषण की दुकान में डकैती सहित 20 से ज़्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसे हाल ही में इलाज के लिए बेउर सेंट्रल जेल से 15 दिनों की पैरोल पर रिहा किया गया था, जो 18 जुलाई को समाप्त होने वाली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें