मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:19 · नई दिल्ली संस्करण

भाेपाल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया साइकिल रैली का आयाेजन, मंत्री और सांसद ने भी लिया भाग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भाेपाल में राष्ट्रीय खेल दिवस पर फिट इंडिया साइकिल रैली का आयाेजन, मंत्री और सांसद ने भी लिया भाग

भोपाल। राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय खेल दिवस के तहत रविवार को खेल महोत्सव का समापन हुआ। खेल महोत्सव के समापन पर सुबह फिट इंडिया साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली में शहर भर से आए सैकड़ों साइकिलिस्टों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इस साइकिल रैली में खेल मंत्री विश्वास सारंग और भोपाल सांसद आलोक शर्मा ने भी भाग लिया।राजधानी भोपाल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रविवार को खेल महोत्सव का समापन हुआ। फिटनेस और खेलों को बढ़ावा देने के संदेश के साथ फिट इंडिया साइकिल रैली निकाली गई। साइकिल रैली का नेतृत्व मंत्री विश्वास सारंग ने किया। सुबह वीआईपी रोड पर राजा भोज प्रतिमा से शुरू होकर यह रैली 5 किलोमीटर लंबे मार्ग से होते हुए लेक व्यू वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी तक पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने ‘स्वस्थ रहो-आगे बढ़ो’ का संदेश दिया। रैली में अलग-अलग आयु वर्ग के लोगों मौजूद रहे। इस मौके पर भोपाल सांसद आलोक शर्मा भी मौजूद रहे और साइकिल चलाकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।वॉटर स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों का भी प्रदर्शनरैली के समापन पर वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी में जल क्रीड़ा गतिविधियों का शानदार आयोजन हुआ। यहां खिलाड़ियों ने बड़े तालाब में अपने खेल कौशल का रोमांचक प्रदर्शन किया। कायकिंग, कैनोइंग, स्लैलम और सेलिंग जैसी प्रतियोगिताओं को देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। जल क्रीड़ा खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने राजधानी में खेल महोत्सव के समापन को यादगार बना दिया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें