मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

फिशरीज समर मीट 2024 का आयाेजन कल मदुरै में

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय व

मत्स्य पालन विभाग 12 जुलाई काे तमिलनाडु के मदुरै में 'मत्स्य पालन

ग्रीष्मकालीन बैठक' (फिशरीज समर मीट 2024) का आयोजन करने जा रहा है। इस

बैठक का उद्देश्य राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के साथ परामर्श को बढ़ावा

देना, मत्स्य पालन और जलीय कृषि क्षेत्र के विकास के लिए मछली किसानों,

उद्यमियों और मछुआरों द्वारा किए गए योगदान को प्रदर्शित करना है। मंत्रालय

ने गुरुवार काे इसकी जानकारी दी।

मंत्रालय के मुताबिक फिशरीज समर मीट

2024 का आयोजन भारत सरकार के केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी

मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​​​ललन सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।

शुक्रवार 12 जुलाई काे आयाेजित फिशरीज समर मीट में केंद्रीय मत्स्य पालन,

पशुपालन और डेयरी राज्य मंत्री प्रोफ़ेसर एसपी सिंह बघेल और जॉर्ज कुरियन

के साथ तमिलनाडु सरकार मत्स्य पालन अनिता आर. राधाकृष्णन प्रमुख रूप से

उपस्थित हाेंगे।

मंत्रालय के मुताबिक, फिशरीज समर मीट 2024 का उद्देश्य

मछली किसानों, शोधकर्ताओं, उद्योग विशेषज्ञों, उद्यमियों और नीति

निर्माताओं को अनुभव साझा करने और मत्स्य पालन के सतत विकास के लिए

संभावनाओं का पता लगाने के लिए एक मंच पर लाना है। इससे राज्यों और

केंद्रशासित प्रदेशों को अपनी प्रगति, चुनौतियों, अवसरों को साझा करने और

भविष्य की कार्रवाई की योजना बनाने के प्रयासाें काे मजबूती मिलेगी। केंद्र

शासित प्रदेश राज्यों से प्रगति साझा करेंगे, उनकी चुनौतियों पर चर्चा

करेंगे और अपनी आगामी योजनाएं सामने रखेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें