मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

साल का पहला सूर्य ग्रहण आज, मां दुर्गा के आराधना पर्व नवरात्रि पर कोई प्रभाव नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वाशिंगटन/नई

दिल्ली,। आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। यह

सूर्य ग्रहण 2024 में होने वाली पहली खगोलीय घटना है। इसे बेहद दुर्लभ माना

जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण 50 वर्ष बाद सबसे लंबा चलने वाला ग्रहण होगा जो

करीब 5 घंटे और 25 मिनट तक चलेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जिसके चलते

जब ग्रहण अपने चरम पर होगा तब कुछ समय के लिए पृथ्वी पर अंधेरा छा जाएगा।

इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इसके कारण सूर्य ग्रहण का

सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।

इस दुर्लभ और साल के पहले सूर्य

ग्रहण के साक्षी मेक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के लाखों लोग

होंगे। आज के इस सूर्य ग्रहण के वक्त लोग चंद्रमा को सूर्य की रोशनी में

पूरी तरह से अस्पष्ट रूप में देख पाएंगे। इस सूर्य ग्रहण को लेकर अमेरिका

सहित जिस-जिस देशों में यह सूर्य ग्रहण दिखना है वहां लोगों में खासा

उत्साह है। यह सूर्य ग्रहण दुर्लभ होने के कारण काफी विशेष है। इस तरह का

अगला सूर्य ग्रहण अब दो दशक बाद ही देखने को मिलेगा। इस सूर्य ग्रहण को

लेकर नेत्र स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि सूर्य ग्रहण पर बिना

सावधानी के केवल एक नजर भर देखने मात्र से जीवन भर की दृष्टि हानि हो सकती

है। इस बार का ग्रहण अमेरिका, कनाड़ा, इंग्लैंड, मैक्सिको, आयरलैंड में नजर

आएगा।

चित्रकूट तीर्थ क्षेत्र के बड़े महाराज के अनुसार,

आज चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और कल से यानी 09 अप्रैल से

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। हर वर्ष चैत्र शुक्ल

पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर चैत्र नवरात्रि शुरू होती है। लेकिन इस बार चैत्र

नवरात्रि के शुरू होने से एक दिन पहले सूर्य ग्रहण लग रहा है। भारतीय

समयानुसार यह ग्रहण 08 अप्रैल को रात 09 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा जो 09

अप्रैल की सुबह 2 बजकर 22 मिनट तक चलेगा। लेकिन भारत में इस ग्रहण को नहीं

देखा जा सकेगा, इस कारण सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। ऐसे में मां दुर्गा

की आराधना के पर्व नवरात्रि पर इसका कोई प्रभाव नहीं रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें