मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:36 · नई दिल्ली संस्करण

18वीं लोकसभा का पहला सत्र आज से, 3 जुलाई तक चलेगा सत्र

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। 18वीं लोकसभा के पहले सत्र की सोमवार से शुरुआत

होगी। 3 जुलाई तक चलने वाले सत्र के शुरुआती दो दिन नए सांसदों को शपथ

दिलाई जाएगी। बुधवार को नए लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। गुरुवार को

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

सोमवार

को सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले राष्ट्रपति मुर्मू, राष्ट्रपति भवन

में भर्तृहरि महताब को प्रोटेम अध्यक्ष पद की शपथ दिलाएंगी। महताब 11 बजे

से संसद भवन पहुंच कर सदन का संचालन शुरू करेंगे। कार्यवाही की शुरुआत

दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक मिनट मौन रखने से होगी।

सत्र

के पहले दिन विपक्ष की तरफ से हंगामे के आसार हैं। विपक्ष ने प्रोटेम

अध्यक्ष की नियुक्ति के अलावा प्रतियोगी परीक्षाओं के स्थगित होने के मामले

में सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस के मुताबिक वरिष्ठता के

आधार पर प्रोटेम अध्यक्ष पद के लिए उसके सांसद के सुरेश प्रबल दावेदार हैं।

जबकि सरकार का कहना है कि मौजूदा लोकसभा में बिना हारे लगातार सबसे लंबे

समय तक सांसद रहने के मामले में महताब सबसे वरिष्ठ हैं।

राष्ट्रपति

मुर्मू 27 जून को संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी।

28 जून और 1 जुलाई को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा और राज्यसभा में

चर्चा होगी। 2 जुलाई को लोकसभा और 3 जुलाई को राज्यसभा में प्रधानमंत्री

चर्चा का जवाब देंगे। इसके बाद दोनों सदन संक्षिप्त अवधि के लिए स्थगित किए

जाएंगे। 22 जुलाई से फिर सत्र आरंभ होगा, जिसमें केंद्रीय बजट पेश किया

जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें