मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:47 · नई दिल्ली संस्करण

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जटवर में वर्ष 2026 का पहला सुरक्षा व जन सुविधा कैंप स्थापित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में जटवर में वर्ष 2026 का पहला सुरक्षा व जन सुविधा कैंप स्थापित

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के थाना कोहकामेटा क्षेत्र अंतर्गत माड़ क्षेत्र में सुरक्षा व विकास के लिए पुलिस और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने नक्सल मुक्त भारत एवं नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के संकल्प को मजबूती देते हुए वर्ष 2026 का पहला सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप घुर नक्सल प्रभावित ग्राम जटवर में स्थापित किया है। आज शनिवार को थाना कोहकामेटा क्षेत्र के ग्राम जटवर में यह नया कैंप स्थापित किया गया। इसका उद्देश्य नक्सल विरोधी अभियानों को और प्रभावी बनाना, कोहकामेटा–कच्चापाल–परियादी एक्सिस में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों को सुरक्षा उपलब्ध कराना और विकास कार्यों में सहयोग देना है। यह कैंप जिला मुख्यालय नारायणपुर से लगभग 54 किलोमीटर, थाना कोहकामेटा से 26 किलोमीटर, कच्चापाल से 17 किलोमीटर तथा कोडनार से 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।नवीन कैंप की स्थापना से जटवर सहित आस-पास के गांव कोगाली, वारापिद्दा, वडापेंदा, करकाबेड़ा, गुरगापदर और घमण्डी में सुरक्षा का माहौल मजबूत हुआ है। साथ ही क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, मोबाइल नेटवर्क और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की संभावनाएं बढ़ी हैं। अब सुरक्षा बलों की मौजूदगी में विकास कार्यों को तेजी से आमजन तक पहुंचाया जा सकेगा। इस अभियान में नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, बस्तर फाइटर और बीएसएफ की 86वीं, 178वीं, 83वीं एवं 133वीं वाहिनी की अहम भूमिका रही । वरिष्ठ पुलिस एवं बल अधिकारियों के नेतृत्व और निर्देशन में यह पहल नक्सल प्रभावित माड़ क्षेत्र को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक मजबूत कदम के रूप में देखी जा रही है।गौरतलब है कि नारायणपुर पुलिस ने वर्ष 2025 में कुल 27 नए सुरक्षा कैंप स्थापित किए थे। इनमें नक्सलियों की अघोषित राजधानी माने जाने वाले कुतुल सहित कोडलियार, बेड़माकोटी, पदमकोट, कंडुलपार, नेलांगुर, पांगूड़, रायनार, एडजूम, ईदवाया, आदेर, कुड़मेल, कोंगे, सितरम, तोके, जाटलूर, धोबे, डोडीमरका, पदमेटा, लंका, परियादी, काकुर, बालेबेड़ा, कोडेनार, कोडनार, आदिनपार और मन्दोड़ा जैसे दुर्गम क्षेत्रों में सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप खोले गए हैं। जटवर कैंप वर्ष 2026 में स्थापित होने वाला पहला कैंप है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें