मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

मप्रः योग दिवस पर शुरू हुए श्रीअन्न संवर्धन अभियान का पहला कार्यक्रम आज बालाघाट में - श्री अन्न उत्सव व किसान सम्मान समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ.यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बालाघाट, । मुख्यमन्त्री डॉ. मोहन यादव आज (शनिवार को) बालाघाट के

प्रवास पर रहेंगे। दरअसल, यहां विश्व योग दिवस पर प्रारम्भ किये गए

श्रीअन्न संवर्धन अभियान का पहला आयोजन होने जा रहा है। इस श्री अन्न उत्सव

व किसान सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव शामिल होंगे।

कलेक्टर

डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बताया कि मुख्यमन्त्री डॉ. यादव आज यहां पुलिस

अधिकारियों को ऑउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने के लिए आ रहे हैं, लेकिन उनके

कार्यक्रम में एक अन्य आयोजन जोड़ा गया है। वे यहां शनिवार को ही स्थानीय

कृषि मंडी (इतवारी बाजार) में आयोजित होने वाले श्री अन्न उत्सव किसान

सम्मान समारोह में भी शामिल होंगे।

कोदो-कुटकी और रागी उत्पादक किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन

मप्र

शासन ने मिलेट मिशन योजना से प्रेरित होकर श्रीअन्न संवर्धन अभियान विपणन

को प्रोत्साहन देने के लिए महासंघ का गठन किया है। यह महासंघ इस वर्ष से ही

एफपीओ के माध्यम से कोदों और कुटकी का क्रय करेगा। इसके लिए किसानों को इस

वर्ष कोदों के लिए 20 रुपये प्रति किलो और कुटकी 30 रुपये प्रति किलो की

दर से भुगतान सम्बंधित एफपीओ द्वारा किया जाएगा। इसके अलावा ऐसे किसानों को

शासन द्वारा 10 रुपये प्रति किलो की दर से अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि

डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया जाएगा।

किसानों को कोदो-कुटकी, ज्वार और रागी के उन्नत प्रमाणित बीज के लिए 80 प्रतिशत अनुदान

श्रीअन्न

योजना में कोदों-कुटकी, ज्वार और रागी के उन्नत व प्रमाणित बीज शासकीय व

सहकारी संस्थाओं के द्वारा प्रदाय किये जाएंगे, जिस पर 80 प्रतिशत अनुदान

दिया जाएगा। बीज वितरण अनुदान वस्तु के रूप में देय होगा। इसमें हर किसान

को अधिकतम दो हेक्टेयर ही बीज प्रदान होगा।

मिलेट्स के प्रोत्साहन के लिए 9 स्टॉल लगाए जाएंगे

श्रीअन्न

संवर्धन अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में कृषि मंडी में 9 स्टॉल

लगाए जाएंगे। ये स्टॉल्स मिलेट्स को प्रोत्साहन के लिए होंगे। इसमें जिले व

अन्य जिलों के किसानों के स्टॉल्स होंगे जो वर्षो से मिलेट्स की खेती कर

रहें है। संभाग के ऐसे किसानों को स्टॉल्स अलॉट होंगे। साथ ही इस कार्यक्रम

के दौरान किसानों को कृषि अभियांत्रिकी विभाग की योजनाओं और आजीविका मिशन

के महिला समूहों को लाभान्वित भी किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें