मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

उपराज्यपाल सिन्हा ने अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को जम्मू से रवाना किया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जम्मू,। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार सुबह

यहां के भगवती नगर आधार शिविर से अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्थे को

हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंदिर

में पूजा-अर्चना भी की।

उपराज्यपाल ने सभी तीर्थयात्रियों

को सुरक्षित और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

उपराज्यपाल ने कहा कि बाबा अमरनाथ का आशीर्वाद सभी के जीवन में शांति, खुशी

और समृद्धि लाए। वैदिक मंत्रों के जाप के बीच 4603 यात्रियों के पहले

जत्थे को 231 हल्के और भारी वाहनों के काफिले में भगवती नगर जम्मू आधार

शिविर से श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा के लिए रवाना किया गया।

इस

मौके पर सिन्हा ने मीडिया को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि

तीर्थयात्रियों का पहला जत्था जम्मू से रवाना हो गया है। पिछले 3-4 साल में

यात्रा के लिए काफी इंतजाम किए गए हैं और इस बार भी जम्मू-कश्मीर प्रशासन

ने सभी जरूरी इंतजाम किए हैं। सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमरनाथ यात्रा शुरू होने

से पहले हजारों लोग जम्मू पहुंच चुके हैं। पहला जत्था कड़ी सुरक्षा के बीच

काफिले में यात्रा करेगा और पहलगाम और बालटाल बेस कैंप पहुंचेगा। वहां से

वे अपनी अमरनाथ यात्रा शुरू करेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख

आध्यात्मिक नेता, धार्मिक संगठनों के प्रमुख, जनप्रतिनिधि, नागरिक प्रशासन,

पुलिस, सुरक्षाबलों और श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी,

गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा

नेता देवेंद्र सिंह राणा ने कहा कि हमें उम्मीद है कि भोले शंकर की कृपा से

इस साल भी यात्रा खुशियां लेकर आएगी और हर साल की तरह सभी के लिए एक अच्छा

अनुभव होगा। लोगों को जम्मू-कश्मीर वासियों का प्यार, स्नेह और दुलार

मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पूरे देश के लोगों को भगवान शिव का

आशीर्वाद मिलेगा। पूरा भारत और जम्मू-कश्मीर विकास के पथ पर तेजी से आगे

बढ़ेगा। हर साल की तरह इस साल भी सभी इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा को मजबूत

करने और यातायात से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्गों

पर भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

उधमपुर की डिप्टी कमिश्नर

सलोनी राय ने कहा कि सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग

पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। उधमपुर से बनिहाल तक करीब 10 सीसीटीवी पॉइंट बनाए

गए हैं, जहां से लगातार निगरानी की जाएगी। अगर यातायात से जुड़ी कोई समस्या

आती है, तो हम उसका तुरंत समाधान कर सकते हैं। हमारा उद्देश्य है कि

अमरनाथ तीर्थयात्रियों को भोजन, पानी और बिजली सहित सभी सुविधाएं मिलें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें