मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाइक सवार दो बदमाशों ने दुकानदार को मारी गोली

अररिया।फारबिसगंज कोठीहाट चौक पर मंगलवार की देर रात करीब दस बजे दुकान बंद कर रहे एक मनिहारा दुकानदार को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी। गोली दुकानदार के दाएं बांह में लगी है।घायल दुकानदार को आनन फानन में फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बाइक पर सवार दोनों बदमाश दुकानदार से लूटपाट करने आये थे। सूचना पर फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा और फारबिसगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह पुलिस अधिकारियों और बलों के साथ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर भी मुआयना किया और इलाके में घरों में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगालने में जुट गई।दुकानदार अरुण केशरी ने बताया कि बाइक पर सवार दो बदमाश उनके दुकान के काउंटर पर पहुंचा। उस समय वह और उसका बेटा दुकान बंद करने को लेकर समानों को समेटने में लगा था। वह दुकान के काउंटर के बाहर था, जबकि उनका बेटा दुकान में काउंटर के पास समान को व्यवस्थित कर रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने हथियार निकाल लिया और सारा पैसा निकालने के लिए धमकी देना शुरू किया।इसी दौरान उसने बाहर में पैसे नहीं होने की बात कही तो बदमाश ने उन पर गोली चला दिया। गोली दाएं बांह में लगी।गोली चलाने के बाद बदमाश बाइक स्टार्ट कर जिस दिशा से आया था, उसी दिशा की ओर निकल गया।मौके पर पहुंचे फारबिसगंज एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा ने बताया कि मनिहारा दुकानदार अरुण केशरी को दुकान बंद करने के क्रम में बाइक पर सवार दो बदमाशों ने गोली मारी है।मामले की छानबीन की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें