मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:15 · नई दिल्ली संस्करण

आपसी रंजिश और कब्जे के विवाद को लेकर हुई फायरिंग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
आपसी रंजिश और कब्जे के विवाद को लेकर हुई फायरिंग

जयपुर: राजधानी जयपुर में बुधवार को आपसी रंजिश और कब्जे के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना में शाहिद नामक युवक के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल को तत्काल उपचार के लिए एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई है।पुलिस के अनुसार घायल शाहिद भट्टा बस्ती क्षेत्र का निवासी है। फायरिंग की यह घटना अशोक नगर थाना क्षेत्र में हुई। घटना की सूचना मिलते ही अशोक नगर थाना पुलिस और एसएमएस थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि फायरिंग के पीछे आपसी रंजिश और कब्जे को लेकर चल रहा विवाद कारण हो सकता है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।पुलिस घटना में शामिल आरोपितों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इसके लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों और संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें