मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:06 · नई दिल्ली संस्करण

कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग, आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली जिम्मेदारी; BKI से जुड़ा है मामला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग, आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली जिम्मेदारी; BKI से जुड़ा है मामला

कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर फायरिंग, आतंकी हरजीत सिंह लड्डी ने ली जिम्मेदारी; BKI से जुड़ा है मामला

टोरंटो/नई दिल्ली। लोकप्रिय कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट "Kap's Cafe" पर बीते मंगलवार देर रात अज्ञात हमलावरों ने गोलियां बरसाईं, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन रेस्टोरेंट की खिड़कियों और बाहरी दीवारों पर गोलियों के निशान साफ देखे जा सकते हैं।

इस हमले की जिम्मेदारी भारत की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा वांछित आतंकवादी हरजीत सिंह लड्डी ने ली है। लड्डी खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ है और फिलहाल जर्मनी में छिपा बैठा है। NIA ने उस पर पहले से ही ₹10 लाख का इनाम घोषित कर रखा है।

सूत्रों के मुताबिक, लड्डी ने कपिल शर्मा के खिलाफ यह हमला कथित तौर पर उनकी एक पुरानी टिप्पणी को लेकर किया, जिसे कुछ कट्टरपंथी सिख संगठनों ने अपमानजनक माना था। हालांकि, कपिल शर्मा की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

सरे, ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित यह कैफे कपिल शर्मा द्वारा हाल ही में शुरू किया गया था और इसमें पंजाबी स्वाद के व्यंजन परोसे जाते हैं। हमले के समय कैफे बंद था, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई।

भारतीय खुफिया एजेंसियों और NIA का मानना है कि यह हमला सिर्फ एक सेलेब्रिटी को निशाना बनाने का प्रयास नहीं था, बल्कि इसका उद्देश्य भारतीय मूल के लोगों में डर फैलाना और खालिस्तानी विचारधारा का दबदबा बनाना है।

हरजीत सिंह लड्डी कोई नया नाम नहीं है। वह अप्रैल 2024 में विश्व हिंदू परिषद नेता विकास प्रभाकर की हत्या, पंजाब में बम धमाके और खालिस्तान समर्थक गतिविधियों की साजिश में पहले ही आरोपित है।

भारतीय एजेंसियों ने इस हमले के बाद कनाडा सरकार और वहां की सुरक्षा एजेंसियों से मांग की है कि खालिस्तानी आतंकी नेटवर्क पर कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भारतीय नागरिकों और प्रतिष्ठानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

उधर, Kap’s Cafe की टीम ने एक बयान में कहा है— “हम इस हिंसा से स्तब्ध हैं, लेकिन झुकेंगे नहीं। यह स्थान अब सिर्फ एक कैफे नहीं, बल्कि आतंक के खिलाफ खड़े होने का प्रतीक है।”

यह घटना न सिर्फ भारतीय सेलिब्रिटीज के लिए, बल्कि विदेशों में बसे हर भारतीय के लिए एक चेतावनी है कि कट्टरपंथी तत्व अब व्यापारिक, सांस्कृतिक और निजी पहचान को भी अपने निशाने पर ले रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें