मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

एक साल में नहीं मिला अग्नि पीड़ितों को सहायता राशि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एक साल में नहीं मिला अग्नि पीड़ितों को सहायता राशि

पूर्वी चंपारण। जिले के कोटवा अंचल क्षेत्र में इस वर्ष एक भी अग्नि पीड़ित को सरकारी सहायता राशि नहीं मिल सकी है। अब तक आधे दर्जन अग्नि पीड़ित परिवार, जिनकी जांच रिपोर्ट बनाकर अंचल कार्यालय में पहुंच गया है , बावजूद उन्हें सहायता राशि नहीं दी गई है।उक्त पीड़ित अंचल कार्यालय का चक्कर लगा लगा कर अब थक गए है और आज भी भुगतान की प्रतीक्षा में हैं। प्रशासन की यह उदासीनता कार्यशैली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। मिली जानकारी के अनुसार पोखरा पंचायत का 1, जसौली का 1, बथना के महम्मदा का 1, जगिरहा पंचायत का 1, भोपतपुर दक्षिणी का 1 और कररिया पंचायत का 1 अग्नि पीड़ित का आवेदन अंचल कार्यालय को प्राप्त हुआ है। जांचोपरांत हल्का कर्मचारी द्वारा सभी रिपोर्ट कार्यालय को सौंप दी गई है पर अब तक किसी लाभुक को सहायता राशि उपलब्ध नहीं कराई गई है।पीड़ित परिवारों का कहना है कि आगलगी में उनके घर और सामान जलकर राख हो गए, लाखों का नुकसान हुआ, लेकिन सरकार की ओर से मिलने वाली थोड़ी सी मदद भी आज तक नहीं दी गई।उल्लेखनीय है, कि सरकारी प्रावधान के अनुसार प्रत्येक अग्नि पीड़ित को कुल 12 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। जिसमें 7 हजार नगद एवं 5 हजार वस्त्रादि के लिए निर्धारित है। इस संबंध में कोटवा अंचलाधिकारी मोनिका आनंद ने कहा कि इधर कुछ लोगो को सहायता राशि दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें