मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

वी3एस मॉल की तीसरी मंजिल पर लगी आग, कोई हताहत नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
वी3एस मॉल की तीसरी मंजिल पर लगी आग, कोई हताहत नहीं

नई दिल्ली,। लक्ष्मी नगर स्थित वी3एस मॉल की तीसरी मंजिल पर बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और कुछ ही देरी में आग पर काबू पाया। आग मॉल में बने फूड कॉर्नर में लगी थी। दमकल विभाग ने पांच मिनट के भीतर आग पर काबू पाया। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही मॉल में अफरा तफरी मच गई। घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।दमकल विभाग के अनुसार बुधवार सुबह 11.35 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि लक्ष्मी नगर स्थित वी3एस मॉल की तीसरी मंजिल में आग लगगई है। सूचना मिलते ही एक-एक कर दमकल की पांच गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। घटनास्थल पर पहुंचे दमकल अधिकारी यशवंत मीणा ने बताया कि आग फूड कॉर्नर में रखे ओवन में लगी थी। दमकलकर्मियों ने पांच मिनट के भीतर आग पर काबू पाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें