मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:35 · नई दिल्ली संस्करण

पटना के खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर की फायर सेफ्टी की जांच, कई कमियां पाई गईं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पटना के खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर की फायर सेफ्टी की जांच, कई कमियां पाई गईं

पटना। बिहार की राजधानी पटना के चर्चित शिक्षक खान सर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। इस बीच, खान ग्लोबल स्टडीज सेंटर की फायर सेफ्टी की जांच के दौरान कई कमियां पाई गई हैं। अब कोचिंग संस्थान को नोटिस भेजा गया है।

वैसे, मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने की घटना के बाद कई कोचिंग संस्थानों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में भी फायर सेफ्टी की जांच की गई है। बिहार फायर सर्विस के कमांडेंट रितेश कुमार पांडेय ने बताया कि मई में भी कोचिंग संस्थान का निरीक्षण किया गया था। जांच के दौरान पता चला कि अग्निशमन सेवा अधिनियम के तहत कई आवश्यक सुरक्षा प्रावधान संस्थान में मौजूद नहीं थे।

उन्होंने बताया कि इमारत में सिर्फ एक सीढ़ी बनी हुई है, जो सुरक्षा मानकों के अनुरूप नहीं है। बताया गया कि सर्विस ने स्पष्ट किया है कि बड़ी संख्या में छात्र प्रतिदिन इस संस्थान में अध्ययन के लिए आते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। विभाग ने कोचिंग प्रबंधन को 7 से 10 दिनों के भीतर सभी आवश्यक सुधार पूरे करने का निर्देश दिया है।

यदि निर्धारित समय सीमा तक सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया तो विभाग आगे की कार्रवाई करने पर विचार कर सकता है। यह संस्थान का दूसरा फायर ऑडिट था। पहले निरीक्षण में भी कई कमियां उजागर हुई थीं, लेकिन उन पर संतोषजनक प्रगति नहीं मिलने के कारण विभाग ने अब सख्त रुख अपनाया है।

बताया गया कि पटना के कई निजी अस्पतालों की भी फायर सेफ्टी की जांच की गई है, जिसमें भी गंभीर स्तर की सुरक्षा खामियां पाई गईं। किसी भी आपात स्थिति में यहां मरीजों और अन्य लोगों की जान को बड़ा खतरा हो सकता था।

इसी आधार पर विभाग ने कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू की है। बता दें कि हाल ही में मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद सरकार अब कोई कोताही बरतने के मूड में नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें