मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:29 · नई दिल्ली संस्करण

सेवा नगर बाजार में लगी आग, छह दुकानें जली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सेवा नगर बाजार में लगी आग, छह दुकानें जली

नई दिल्ली। दक्षिणी जिले के कोटला मुबारकपुर स्थित सेवा नगर बाजार में बुधवार तड़के अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल की नाै गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में बाजार की 6 दुकानें आग की चपेट में आकर जल गई। किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।दमकल विभाग के अनुसार बुधवार सुबह करीब 4 बजे दमकल कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पहले दमकल की चार गाड़ियों को तुरंत घटनास्थल पर रवाना किया गया। घटनास्थल पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने देखा कि बाजार की सभी छह दुकानें आग की लपटों में घिरी हुई हैं। बढ़ती आग को देखते हुए पांच और गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह छह बजे आग पर काबू पाया।वहीं बीती मंगलवार रात को दिल्ली के प्रीत विहार थाना क्षेत्र के निर्माण विहार कॉलोनी में एक प्राइवेट स्कूल में आग लग गई। आग की लपटे इतनी तेज थी कि पड़ोस के मकान के कुछ हिस्से भी क्षतिग्रस्त हुए। इसके अलावा स्कूल के पास खड़ी एक कार भी जल गई। मौके पर पहुंची दमकल की पांच गाड़ियों ने एक घंटे के भीतकर आग पर काबू पाया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें