मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

चीनी लोड ट्रक धूं धूंकर जल उठा,बमुश्किल अग्निशमन विभाग ने पाया काबू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चीनी लोड ट्रक धूं धूंकर जल उठा,बमुश्किल अग्निशमन विभाग ने पाया काबू

अररिया। अररिया के जोकीहाट थाना क्षेत्र के चरघरिया बॉर्डर के समीप चीनी लोड ट्रक में बीती देर रात अचानक से आग लग गई,जिसके बाद ट्रक धूं धूंकर जल उठा।देर रात जब ट्रक में आग की लपटें गांव में नजर आने लगी तो ग्रामीणों ने थाना समेत अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई,जिसके बाद अग्निशमन विभाग की टीम जोकीहाट समेत अररिया से पहुंचकर घंटों कड़ी मशक्कत के बाद ट्रक में लगे आग पर काबू पाया।चीनी लोड ट्रक अररिया से किशनगंज की ओर जा रही थी।ट्रक में अचानक आग लग गई और देखते-देखते चीनी लोड ट्रक धू-धू कर जलकर राख हो गया।आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ट्रक के निचले हिस्से से शुरू हुई आग पूरे ट्रक को अपने चपेट में ले लिया। अग्निशमन दल द्वारा बड़ी कोशिश के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक चीनी लोड ट्रक जलकर राख हो चुका था।आग ली लपटें देख ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया और मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए और अग्निशमन विभाग की टीम को आग पर काबू करवाने के प्रयास में मदद की।अररिया अनुमंडलीय अग्निशमन पदाधिकारी धनेश कुमार ने फोन पर बताया कि बीती देर रात सूचना मिली कि जोकीहाट थाना क्षेत्र के टोल टैक्स के समीप ट्रक में आग लग गयी है।सूचना के बाद अग्निशमन दस्ता को मौके पर भेजा गया,जहां टीम के सदस्यों के द्वारा घंटों कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें