मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:49 · नई दिल्ली संस्करण

जामनगर: रिलायंस मॉल में आग पर 7 घंटे बाद काबू पाया गया, 30 दमकलों ने बुझाई आग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जामनगर: रिलायंस मॉल में आग पर 7 घंटे बाद काबू पाया गया, 30 दमकलों ने बुझाई आग

*देर रात लगी आग से मॉल जल कर खाक, सुबह तक चली आग बुझाने की मशक्कतजामनगर। जामनगर के समीप मोटी खावडी में रिलायंस मॉल में गुरुवार रात लगी आग शुक्रवार सुबह तक बुझा दी गई। आग बुझाने में 30 से अधिक दमकल गाड़ियां जुटी रही। भीषण आग के कारण मॉल जल कर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर रिलायंस कंपनी के अनंत अंबानी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। देर रात की घटना से मॉल में कोई व्यक्ति के मौजूद नहीं होने से जनहानि टल गई।रिलायंस के सुपर स्टोर में गुरुवार देर रात आग लगी। आग इतनी भीषण थी कि चारों और धुएं का गुबार फैल गया। घटना की जानकारी मिलने पर जामनगर की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। करीब 7 घंटे की जद्दोजहद के बाद आग बुझाई जा सकी। मॉल के समीप जामनगर-खंभालिया हाइवे होने की वजह से ट्रैफिक जाम होने की स्थिति पैदा हो गई, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला।रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग की वजह से रिलायंस मॉल के अंदर का सामान पूरी तरह से खाक हो गया। मॉल के फेब्रिकेशन का ही मलबा बचा दिखाई दिया। घटनास्थल पर कलक्टर, एसटीएम, जिला पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। रिलायंस के वाइस ग्रुप प्रेसिडेंट धनराज नाथवाणी आदि कंपनी के कई दूसरे अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें