मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:41 · नई दिल्ली संस्करण

दौसा के बांदीकुई में पीएनबी बैंक में आग, उठा धुंआ का गुबार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दौसा। जिले के बांदीकुई शहर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। यहां सुबह साढ़े 8 बजे बैंक का अलार्म बजने पर बैंक मैनेजर सुरेश गुर्जर पहुंचे और ऑफिस को खोला तो सामने की तरफ आग लगी हुई थी। इससे हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल मौके पर पहुंचने के दौरान बैंक परिसर के अंदर जबरदस्त धुआं उठ रहा था। बैंक में आग लगने की घटना के बाद बांदीकुई के अलावा दौसा से भी दमकल मौके पर पहुंची। मौके पर दो दमकल व पानी के 5 टैंकर आग बुझाने में जुटे। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने से बैंक का फर्नीचर जलकर राख होगा। बैंक मैनेजर ने बताया कि बब्रांच में करीब 30 लाख रुपए है। ऐसे में आग बुझाने के बाद ही पता लग पाएगा कि कैश सुरक्षित है या नहीं। बैंक में आग लगने की सूचना के बाद एसडीएम राम सिंह राजावत सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान सिकंदरा रोड का ट्रैफिक रोक दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें